मुरली देवड़ा ने कार्पोरेट मंत्रालय का पदभार संभाला
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मंत्रिपरिषद में बुधवार को हुए फेरबदल में देवड़ा को कार्पोरेट मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके पहले उनके पास पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय था। पेट्रोलियम मंत्रालय की जिम्मेदारी एस. जयपाल रेड्डी को सौंपी गई है।
सूत्रों ने बताया कि महंगाई के मुद्दे पर घिरी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार देवड़ा के कामकाज से खुश नहीं थी, जिसके चलते उन्हें पेट्रोलियम मंत्रालय से जाना पड़ा।
इसके पहले देवड़ा को संप्रग सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान वर्ष 2006 में पेट्रोलियम मंत्री बनाया गया। इसके बाद संप्रग सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी देवड़ा को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications