आईटी में निवेश के लिए पंजाब पसंदीदा जगह : सर्वेक्षण
एक सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। यह सर्वेक्षण सलाहकार कम्पनी मा फोई रैंडस्टैड ने पंजाब इंफोटेक के लिए की है। पंजाब इंफोटेक राज्य में आईटी उद्योग को बढ़ावा देने वाली नोडल एजेंसी है।
सर्वेक्षण में 200 आईटी कम्पनियों की राय ली गई थी।
पंजाब के उद्योग मंत्री मनोरंजन कालिया ने सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि लगभग 70 फीसदी कम्पनियों ने पंजाब में अपने आईटी कारोबार का विस्तार करने में दिलचस्पी दिखाई।
सर्वेक्षण में करीब 78 फीसदी कम्पनियों ने कहा कि पंजाब का श्रम इतिहास बेहतर रहा है, जो उद्योग के लिए सहायक है।
रिपोर्ट के मुताबिक कम्पनियों ने पंजाब की आईटी नीति की सराहना की, जिसके तहत इस उद्योग को पांच सालों के लिए बिजली कटौती और बिजली शुल्क से छूट दी गई है।
करीब 82 फीसदी कम्पनियों ने कहा कि आईटी क्षेत्र के लिए दूरसंचार ढांचागत संरचना और परिवहन जैसे अन्य पहलुओं के कारण यहां उद्योग लगाना सुविधाजनक है। यहां के बेहतर जीवन स्तर को 77 फीसदी कम्पनियों ने निवेश आकर्षित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कारक बताया।
मा फोई के एक अधिकारी राम कुमार ने कहा कि सर्वेक्षण में उन्होंने एक-एक कम्पनी के शीर्ष अधिकारी से अलग-अलग बातचीत की। उन्होंने पंजाब में कारोबार कर रहे 50 निवेशकों और 150 सम्भावित निवेशकों से बातें कीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications