संसद का बजट सत्र 21 फरवरी से
संसदीय मामलों पर मंत्रिमंडलीय समिति की गुरुवार को हुई बैठक में ससंद के सत्र के लिए तिथियां तय की गईं जो अनुमोदन के लिए राष्ट्रपति के पास भेजी जाएंगी। समिति की बैठक वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में हुई। मुखर्जी लोकसभा में सदन के नेता भी हैं।
संसदीय कार्य मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि बजट सत्र दो चरणों में सम्पन्न होगा। पहला चरण 16 मार्च तक चलने की संभावना है।
उल्लेखनीय है बजट सत्र संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications