भाजपा को तिरंगा फहराने की अनुमति नहीं देगा कश्मीर
जम्मू, 20 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम से नई दिल्ली में मुलाकात के एक दिन बाद राज्य सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि वह राज्य में अमन-चैन के माहौल को बिगाड़ने वाला कोई कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं देगी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'राष्ट्रीय एकता यात्रा' या 26 जनवरी को श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने के उसके कार्यक्रम का जिक्र किए बगैर एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "राज्य सरकार ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि गणतंत्र दिवस समारोहों के दौरान राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगड़े, इसके लिए तमाम उपाय किए जाएंगे।"
यह घोषणा राज्य की शीतकालीन राजधानी जम्मू में मुख्यमंत्री अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications