प्रधानमंत्री ने मोबाइल नंबर पोर्टेबलिटी योजना शुरू की
यह सुविधा पहले सिर्फ हरियाणा में शुरू की गई थी, जो अब पूरे देश में शुरू हो गई। इसके तहत यदि मोबाइल सेवा के ग्राहक पुरानी कम्पनी की सेवा से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे उसी नम्बर पर पुरानी कम्पनी की सेवा बंद कर नई कम्पनी की सेवा हासिल कर सकते हैं।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर शुरू की गई इस सुविधा का पहली बार इस्तेमाल करते हुए सेवा बदले गए फोन नम्बर से संचार मंत्री कपिल सिब्बल को फोन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications