आडवाणी ने काले धन पर प्रधानमंत्री के बयान की आलोचना की
नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने विदेशों में जमा काले धन के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा दिए गए बयानों को गैरजिम्मेदाराना करार देते हुए इसकी आलोचना की है।
पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में आडवाणी ने कहा, "सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि अवैध तरीकों से जोड़ा और विदेशों में जमा किया गया काला धन राष्ट्रीय लूट का सूचक है और मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद गुरुवार हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार इस पर चर्चा को बाध्य हुई है।"
उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2009 के लोकसभा चुनाव में जब इस मुद्दे को उठाया था तो कांग्रेस ने इसे चुनावी स्टंट करार दिया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस सम्बंध में जो बयान दिए हैं वे गैरजिम्मेदाराना हैं।
न्यायालय ने केंद्र सरकार से विदेशों में काला धन जमा करने वाले भारतीयों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications