शिवराज चाहते हैं 'शबरी' बनना

भोपाल, 20 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भगवान श्रीराम को बेर खिलाने वाली 'शबरी' बनना चाहते हैं। उन्होंने अपनी इस इच्छा का खुलासा अपने गृह ग्राम जैत में चल रही रामकथा के समापन अवसर पर किया।

चौहान ने गुरुवार को कहा कि रामकथा के पात्रों में वह सबसे ज्यादा शबरी से प्रभावित हैं। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि वह शबरी की सेवा भावना से प्रभावित हैं। शबरी में सेवा की भावना थी, उसी तरह वह भी प्रदेश की जनता की सेवा कर उन्हें समस्याओं से मुक्ति दिलाना चाहते हैं।

इस मौके भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि जनता के हितों की रक्षा वही (जनप्रतिनिधि) कर सकता है जो आध्यात्मिक होता है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह आध्यात्मिक रुचि के हैं, लिहाजा वह जनता की तकलीफों को दूर करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

सीहोर जिले के जैत गांव में सुंदर बाई समिति ने सात दिवसीय रामकथा का आयोजन किया था, जिसमें जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद ने श्रद्धालुओं को रामकथा का मर्म समझाया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+