नेपाल में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को थप्पड़ मारी
काठमांडू, 20 जनवरी (आईएएनएस)। नेपाल में कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार झालानाथ खनाल को एक सभा में एक व्यक्ति ने थप्पड़ मार दी।
खनाल दक्षिणी सुनसरी जिले के इटहरी शहर में एक सार्वजनिक सभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान देवी प्रसाद रेग्मी, जिसे खनाल की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी का समर्थक माना जाता है, ने मंच पर चढ़कर खनाल को थप्पड़ मार दी।
रेग्मी को यह कहते सुना गया कि खनाल और उस जैसे नेता ही नेपाल की समस्याओं के कारण हैं।
पुलिस ने रेग्मी को गिरफ्तार कर लिया है।
खनाल बुधवार को भारत की विदेश सचिव निरुपमा राव से मिलने वाले दल में शामिल थे।
उन्हें नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल के इस्तीफे के बाद माओवादियों के साथ गठबंधन सरकार में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार माना जा रहा था, लेकिन माओवादियों ने बाद में समर्थन करने से इंकार कर दिया।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 2009 में नेपाल की गठबंधन सरकार की एक राज्यमंत्री करीमा बेगम द्वारा एक लोक सेवा अधिकारी को अपने कार्यालय में पांच तमाचे जड़ने की घटना भी सामने आई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications