भारत-दक्षिण कोरिया 2014 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करेंगे
शर्मा ने भारत-दक्षिण कोरिया व्यावसायिक फोरम में यहां कहा कि दोनों देशों के निर्यातक भारत और दक्षिण कोरिया के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता के बाद उदार सीमा शुल्क व्यवस्था का लाभ उठाएंगे जिससे 2014 तक 30 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य हासिल करना आसान हो जाएगा।
दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक समझौते पर हस्ताक्षर होने के कारण भारत और दक्षिण कोरिया के बीच 2010 में 44 फीसदी अधिक 15 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ।
इस समझौते पर अगस्त 2009 में हस्ताक्षर हुआ था और यह एक जनवरी 2010 से प्रभाव में आया था।
भारत और दक्षिण कोरिया ने गुरुवार को आर्थिक साझेदारी समझौते की समीक्षा के लिए पहली बार संयुक्त मंत्रीमंडलीय समिति की बैठक की।
दोनों देशों के संयुक्त बयान में बताया गया कि बैठक में अन्य बातों के अलावा 2012 में सियोल में दूसरी बैठक करने का भी फैसला किया गया।
बैठक में शर्मा ने दक्षिण कोरिया की कम्पनियों से भारत के ढांचागत क्षेत्र में निवेश करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि अगले पांच सालों में देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़कर 250 अरब डॉलर हो जाएगा।
पिछले तीन सालों में देश में 100 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ है।
उन्होंने इस दौरान दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक कॉरीडोर परियोजना की ओर इशारा करते हुए कहा कि यहां निवेश की बड़ी सम्भावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications