'राष्ट्रमंडल खेलों के विवाद निपटाने में मंत्रालय की भूमिका अहम'

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अजय माकन ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े विवादों का निपटारा करने में खेल मंत्रालय की 'अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका' है।

माकन ने टेलीविजन चैनल 'एनडीटीवी' से कहा, "खेल मंत्रालय की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है और जो कुछ भी हमें सौंपा गया है उसकी भूमिका अथवा जिम्मेदारी से हम इंकार नहीं करते हैं।"

उन्होंने कहा, "जहां तक विवादों का सवाल है उसमें एक केंद्रीय मंत्रालय होने के नाते इस मंत्रालय की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है।"

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरकार की मंत्रिपरिषद में बुधवार को हुए फेरबदल में माकन ने खेल मंत्री एम.एस. गिल की जगह ली है।

माना जा रहा है कि राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में भ्रष्टाचार सामने आने पर मंत्रालय में यह तब्दीली की गई। हाल ही में आस्ट्रेलिया ने विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा के समक्ष लंबित भुगतान का मामाल उठाया है।

माकन ने हालांकि कहा कि इस सम्बंध में पूरी जानकारी लेने के बाद वह अगली कार्रवाई के बारे में ब्योरा दे सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+