हरियाणा अदालत परिसर से 7 कैदी फरार
पुलिस ने बताया कि डकैती के मामले में सुनवाई के लिए 10 कैदियों के एक समूह को कुरुक्षेत्र से अदालत में पेश करने के लिए करनाल लाया गया था।
कैदियों को जब वापस वाहन में बैठाया जा रहा था उसी दौरान कुछ सामान लेने के लिए एक पुलिसकर्मी अदालत परिसर में गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "वाहन रवाना होने में देरी का फायदा उठाकर सात कैदी फरार हो गए जबकि तीन वाहन में ही रहे।"
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस टीम बनाई और फरार कैदियों की तलाश में रवाना किया।
अधिकारी ने बताया, "विभिन्न जगहों पर छोपमारी की जा रही है और जिले में अलर्ट जारी किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications