मप्र में तापमान में गिरावट के आसार (लीड-1)
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अभी भी न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है। सबसे सर्द स्थान नौगांव व दतिया रहा, जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसकी वजह से अभी भी लोग ठिठुरते हुए नजर आ रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन का तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देखा जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications