अदालत में कपड़े उतारने की कोशिश की
पूर्व रॉ अधिकारी निशा भाटिया का कहना है कि वह मानव तस्करी के एक मामले की सुनवाई बार-बार स्थगित किए जाने से हताश है।
अदालत में भाटिया ने न्यायाधीश अजित भरिहोक के सामने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। मानव तस्करी के एक मामले में उनके खिलाफ न्यायालय में सुनवाई चल रही है।
बाद में भाटिया ने पत्रकारों से बताया कि सुनवाई बार-बार टाले जाने से वह आजिज आ चुकी है और बेहद हताश है।
न्यायाधीश ने अदालत में मौजूद पुलिस अधिकारियों से पूर्व महिला अधिकारी को तुरंत कपड़ा उतारने से रोकने को कहा।
भाटिया का कहना है उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। उन्हें फंसाया जा रहा है क्योंकि यौन उत्पीड़न को लेकर उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अगस्त 2008 में एक मामला दर्ज कराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications