खाद्य महंगाई दर में गिरावट पर प्याज, सब्जी अब भी महंगी (लीड-1)
इससे पहले एक जनवरी को समाप्त सप्ताह में खाद्य महंगाई दर 16.91 प्रतिशत रही थी जबकि इससे पहले के सप्ताह में यह दर 18.32 प्रतिशत के एक साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस सप्ताह प्राथमिक क्षेत्र की वस्तुओं की मुद्रास्फीति 17.03 प्रतिशत रही है जबकि ईंधन की महंगाई दर 11.53 प्रतिशत दर्ज की गई है। गैर खाद्य पदार्थो की महंगाई दर 23 प्रतिशत के उच्च स्तर पर बनी हुई है।
गुरुवार को जारी आंकड़ों से खुलासा हुआ है कि पेट्रोल की कीमतों में पिछले साल के इसी सप्ताह के मुकाबले 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है जबकि इसमें 2.50 रुपये प्रति लीटर की हाल ही में की गई वृद्धि शामिल नहीं है। वहीं डीजल की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले 14.71 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
महंगाई के मुद्दे पर चौतरफा दबाव झेल रहे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को कहा कि महंगाई चिंता का विषय है और उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस पर नियंत्रण के लिए जरूरी सभी कदम उठाएंगे हालांकि उन्होंने महंगाई का कारण बन रहे कुछ कारकों पर नियंत्रण में अपनी असमर्थता भी प्रकट की।
बुधवार को राष्ट्रपति भवन में मंत्रिपरिषद में फेरबदल के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, "मैं ज्योतिषी नहीं हूं लेकिन मुझे विश्वास है कि महंगाई पर स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी।"
"इसके कुछ कारण हमारे नियंत्रण से बाहर हैं लेकिन मुझे विश्वास है कि मार्च तक कीमतों में स्थिरता आ जाएगी।"
महंगाई पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने पिछले सप्ताह कई कदम उठाए। इनमें आयात और निर्यात का नियमन, सरकारी एजेंसी द्वारा प्याज की बिक्री और सरकरी कम्पनियों के माध्यम से दाल की खरीददारी और जमाखोरों के खिलाफ कड़े कदम शामिल हैं।
खाद्य सूचकांक के अंतर्गत आने वाले कुछ मदों में सलाना उतार-चढ़ाव इस प्रकार है:
प्याज : 98.15 फीसदी
सब्जी : 65.39 फीसदी
फल : 15.19 फीसदी
आलू : (-) 2.94 फीसदी
दूध : 13.27 फीसदी
अंडे, मांस, मछल्ली : 12.94 फीसदी
अनाज : 0.23 फीसदी
चावल : 2.86 फीसदी
गेहूं : (-) 6.11 फीसदी
दाल : (-) 14.92 फीसदी
खाद्य महंगाई दर में हालांकि साल के उच्चतम स्तर से लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन अभी भी इसके दोहरे अंक में होने के कारण 25 जनवरी को भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा में दरों में बढ़ोतरी की सम्भावना प्रबल हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications