पद की गरिमा को कम कर रहे हैं मनमोहन सिंह : जद (यू)
जद (यू) सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने गुरुवार को पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि एक ओर देश की जनता महंगाई से कराह रही है और ऐसी स्थिति में एक अरब वाली आबादी वाले देश के प्रधानमंत्री का यह कहना कि महंगाई कब कम होगी मैं नहीं जानता, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का यह बयान जमाखोरों और मुनाफाखोरों के समक्ष आत्मसमर्पण की मुद्रा को बताता है। उन्होंने कहा कि यह बयान प्रधानमंत्री के पद की गरिमा को कम करता है।
तिवारी ने प्रधानमंत्री को सलाह देते हुए कहा कि ऐसी बातें प्रधानमंत्री के पद पर बैठे व्यक्ति को नहीं बोलनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications