अमेरिका में ओबामा की लोकप्रियता बढ़ी
वाशिंगटन, 20 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में हुए ताजा सर्वेक्षण के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के कामकाज को पहले की तुलना में ज्यादा लोग सराहने लगे हैं और उनकी लोकप्रियता बढ़ी है।
स्थानीय समाचार पत्र 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' और 'एनबीसी न्यूज' द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के मुताबिक अमेरिकी नागरिकों में ओबामा की स्वीकार्यता बढ़ी है और लोगों ने उनके प्रति संयमित नजरिया पेश किया है।
वैसे लोगों के बीच बेरोजगारी का मुद्दा अभी भी चिंता का कारण बना हुआ है। देश में बेरोजगारी की दर 9.4 प्रतिशत के उच्च स्तर पर बनी हुई है। 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' के सर्वेक्षणकर्ताओं का कहना है कि यदि अर्थव्यवस्था में सुधार की प्रक्रिया धीमी पड़ती है तो लोगों से मिल रहे समर्थन में कमी आ सकती है।
13 जनवरी से 17 जनवरी के बीच इस किए गए इस सर्वेक्षण में 1,000 युवाओं का शामिल किया था। सर्वेक्षण में 53 प्रतिशत युवाओं ने राष्ट्रपति के रूप में ओबामा के काम को संतोषजनक माना जो कि दिसम्बर में किए गए सर्वेक्षण के आंकड़ों से आठ प्रतिशत ज्यादा हैं।
वहीं 41 प्रतिशत युवाओं ने ओबामा के काम से असंतोष जताया। यह रुख प्रकट करने वाले युवाओं की संख्या दिसम्बर के मुकाबले सात प्रतिशत कम रही है।
जर्नल के मुताबिक ओबामा के काम से संतोष प्रकट करने वाले लोगों की संख्या उनसे असंतुष्ट लोगों की संख्या की तुलना में अगस्त 2009 के बाद से पहली बार बढ़ी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications