बोइंग ने हवा में ईंधन भरने वाले टैंकरों की बोली वापस ली
इन टैंकरों की आपूर्ति के लिए जारी ठेके के लिए अब केवल एयरबस ए330 एमआरटीटी और रूस के आईएल 78 की बोली बाकी है।
वायु सेना (आईएएफ) के पास फिलहाल छह आईएल 78 टैंकर हैं लेकिन इनकी प्रौद्योगिकी पुरानी हो चुकी है और वायु सेना को नई प्रौद्योगिकी पर आधारित टैकरों की जरूरत है। इससे पहले एयरबस 330 एमआरटीटी ने यह बोली जीती थी लेकिन काफी महंगे थे जिससे चलते दोबारा टैंडर मांगे गए थे।
बोइंग नई पीढ़ी के 767 विमानों का विकास कर रही है लेकिन इसे अमेरिकी सेना से 179 विमानों का सौदा मिला है जिसके चलते वह अभी इन विमानों की आपूर्ति नहीं कर सकती।
भारत में बोइंग के रक्षा, अंतरिक्ष एवं सुरक्षा उपाध्यक्ष डॉ. विवेक लाल ने इंडिया स्ट्रेटजिक डिफेंस मैगजीन से कहा कि बोइंग ने 12 जनवरी को अपनी बोली वापस ले ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications