मध्यप्रदेश में सर्दी बरकरार
भोपाल,। मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं के कारण सर्दी बरकरार है। दिन में धूप राहत तो दे रही है, मगर सर्दी से मुक्ति नहीं दिला पा रही है।मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हवाओं का रुख उत्तरी पश्चिमी है और उसी के कारण सर्दी का असर बना हुआ है। प्रदेश के चार प्रमुख शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा है जहां न्यूनतम तापमान चार दशमलव छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
सभी स्थानों पर पिछले 24 घंटों में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट से सर्दी बढ़ी है।












Click it and Unblock the Notifications