ग्वाटेमाला में पूर्व सांसद की हत्या
ग्वाटेमाला सिटी, 20 जनवरी (आईएएनएस)। ग्वाटेमाला के पूर्व सांसद एडगर एल्मेनगॉर पेरेज की बुधवार को एक शॉपिंग मॉल में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार पुलिस के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया, "ऐसा लगता है कि उन्हें सोच-समझकर निशाना बनाया गया।"
47 वर्षीय पेरेज दक्षिणपंथी पैट्रियट पार्टी के प्रतिनिधि थे। वह 2004-08 तक दक्षिण-पश्चिम सुचितेपेक्वे ज सूबे की नुमाइंदगी कर चुके उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पेरेज की हत्या करने के बाद हत्यारे मॉल के बाहर खड़े एक वाहन में बचकर निकल भागे। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का सुराग नहीं मिल सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications