गुरुवार को रूस पहुंचेंगे अफगानिस्तानी राष्ट्रपति
समाचार एजेंसी 'आरआईए नावोस्ती' के मुताबिक इस यात्रा के दौरान करजई शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव से मुलाकात करेंगे।
करजई अधिकारियों, मंत्रियों और उद्योगपतियों के 80 सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ रूस पहुंचेंगे।
दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच एक व्यापार एवं आर्थिक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।
करजई ने कहा था कि मादक पदार्थो की तस्करी रोकने और अफगानिस्तान को मानवीय सहायता बढ़ाने सहित विभिन्न मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए वह मास्को जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications