ब्राजील में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 727 हुई
नागरिक रक्षा विभाग ने कहा कि बचाव दल के सदस्य बाढ़ के कारण लापता हुए सैकड़ों लोगों की तलाश में जुटे हैं। बाढ़ के चलते इलाके के सैकड़ों घर तबाह हो गए हैं।
सबसे ज्यादा प्रभावित शहर नोवा फ्रिबर्गो में 345 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बचाव दल ने तेरसोपोलिस में 298, पेट्रोपोलिस में 63 और सुमिदोरो में 21 शव बरामद किए हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक करीब 6,050 लोगों के घर तबाह हुए हैं और 7,780 लोगों को अस्थाई रूप से उनके घरों से सार्वजनिक स्कूलों में विस्थापित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications