संदिग्ध पार्सल मिलने पर 50 मंजिला इमारत को खाली करवाया गया
न्यूयार्क। अमेरिका के न्यूयार्क शहर में एक इजरायली बैंक की शाखा में संदिग्ध पार्सल मिलने के बाद 50 मंजिला इमारत को खाली करा लिया गया। अधिकारियों ने जांच के बाद पार्सल को सुरक्षित करार दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इमारत की 11वीं मंजिल पर बैंक हापोआलिम न्यूयार्क की एक शाखा है। बुधवार को करीब 11 बजे एक संदिग्ध पार्सल मिले के बाद बम की अफवाह फैल गई।
अधिकारियों ने बताया कि इमारत के कई मंजिलों को खाली करा लिया गया था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि संदिग्ध पार्सल बरामद होने के बाद मौके पर बम निरोधक दस्ते को भेजा गया। जांच के बाद 12.30 बजे यह घोषणा की गई कि पार्सल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications