शेयर बाजार में गिरावट का रुख
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 85.89 अंक गिरकर 18,892.43 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 35.05 अंक गिरकर 5,656.00 अंक पर खुला।
शुरुआती कारोबार में बीएसई में टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के सूचकांक को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तुएं, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और ऊर्जा क्षेत्र के सूचकांकों में सबसे ज्यादा गिरावट रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications