चीन के शांतिपूर्ण उदय का स्वागत करेगा अमेरिका : ओबामा
व्हाइट हाउस में चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए ओबामा ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि चीन का शांतिपूर्ण उदय विश्व और अमेरिका के हित में है।"
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ओबामा ने कहा है कि चीन के उदय से बड़ी संख्या में लोगों को विकास के अद्वितीय अवसर मिले हैं।
उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि चीन के उदय से आर्थिक विकास के अवसर बड़े हैं।"
घरेलू मांग बढ़ाने के चीन के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए ओबामा ने कहा कि इससे अमेरिकी व्यापार को बढ़ावा मिलेगा जिससे अमेरिका में रोजगार पैदा होंगे।
इससे पहले हू जिंताओ ने ओबामा के साथ वार्ता में बनी सहमतियों का उल्लेख किया।
जिंताओ ने कहा कि उनकी बातचीत व्यावहारिक और रचनात्मक रही। उन्होंने कहा कि हमने सामूहिक हितों और सामूहिक जिम्मेदारियों पर वार्ता की।
जिंताओं ने कहा, "हम दोनों देशों के बीच विश्वास बढ़ाने के लिए सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना चाहते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications