नई जिम्मेदारी को कम नहीं आंकते कमल नाथ
नई जिम्मेदारी सम्भालने सम्बंधी सवालों के जवाब में कमल नाथ ने पत्रकारों से कहा, "मंत्रालय को लेकर कोई सवाल ही खड़ा नहीं होता है। आपको चाहे जो भी मंत्रालय मिले। आपको कड़ी मेहनत करनी होती है और लोगों के साथ जुड़े रहना होता है। मैं वैसा ही करता रहूंगा।"
उन्होंने कहा कि जब वह सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी देखते थे, उस दौरान भी वह सामान्य तरीके से रहते थे। कमल नाथ ने कहा, "मैंने वहां एक लय बना रखी थी और यहां भी वैसा ही करुंगा।"
उल्लेखनीय है कि बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंत्रिमंडल में तीन राज्य मंत्रियों को शामिल करते हुए मामूली फेरबदल किया था। साथ ही तीन मंत्रियों को पदोन्नति देते हुए कैबिनेट का दर्जा प्रदान किया गया जबकि कुछ का मंत्रालय बदला गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications