शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 68 अंक ऊपर (राउंडअप)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 85.89 अंक की गिरावट के साथ 18,892.43 अंक पर खुला। सेंसेक्स ने 19,100.26 के ऊपरी और 18,794.73 अंक के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी दर्ज की गई। आईसीआईसीआई बैंक (2.67 फीसदी), जिंदल स्टील (2.33 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (1.94 फीसदी), रिलायंस कम्युनिकेशन (1.72 फीसदी) और टीसीएस (1.53 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी देखी गई।
सेंसेक्स में गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में आईटीसी (2.16 फीसदी), ओएनजीसी (2.02 फीसदी), बजाज ऑटो (1.75 फीसदी), आरआईएल (1.20 फीसदी) और भारती एयरटेल (1.09 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएससी) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 35.05 अंक की गिरावट के साथ 5656 अंक पर खुला। निफ्टी ने 5729.45 के ऊपरी और 5634.50 अंक के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मामूली तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 9.88 अंक की तेजी के साथ 7,176.19 अंक पर तथा स्मॉलकैप 3.51 अंक की तेजी के साथ 8,905.18 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 सेक्टरों में आठ में तेजी दर्ज की गई। बैंकिंग कम्पनियों (1.66 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.13 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.76 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.27 फीसदी) और सार्वजनिक कम्पनियों (0.27 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। तेल एवं गैस (1.50 फीसदी), तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (1.19 फीसदी), रियल्टी (0.24 फीसदी), वाहन (0.03 फीसदी) और उपभोक्ता वस्तु (0.02 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1332 शेयरों में तेजी और 1416 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 196 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications