भारत उर्वरक परियोजना में घाना को सहयोग देगा

घाना के खाद्य और कृषि मंत्री क्वे सी अहवोई ने कहा कि संयंत्र के लिए दोनों देशों के बैंकों से आर्थिक मदद ली जाएगी।

इस सिलसिले में रसायन और उर्वरक मंत्रालय में उर्वरक सचिव सुतानु बेहुरिया की अगुवाई में एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने यहां घाना सरकार से मुलाकात की और कम्पनी के प्रबंधन और हिस्सेदारी पर बात की।

प्रतिनिधिमंडल से एक शिष्टाचार भेंट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि जनसंख्या बढ़ने के साथ उत्पादन बढ़ाने की जरूरत थी और उर्वरक उपयोग से इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

बेहुरिया ने कहा कि विकसित देशों पर अत्यधिक निर्भरता के कारण विकासशील देशों में खाद्य उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इसलिए विकासशील देशों को उर्वरक उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+