येदियुरप्पा के खिलाफ मुकदमा चलाने पर फैसला दो दिन में : भारद्वाज
बेंगलुरू के दो वकीलों ने मुख्यमंत्री पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए राज्यपाल से अनुमति मांगी है। इसके खिलाफ राज्य मंत्रिपरिषद ने एक प्रस्ताव पारित कर राज्यपाल से इसे नामंजूर करने की मांग की है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई ने येदियुरप्पा पर मुकदमा चलाए जाने की अनुमति देने पर प्रदेश में बंद आयोजित करने की चेतावनी दी है।
इस चेतावनी को लेकर भाजपा पर तीखा वार करते हुए भारद्वाज ने एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा, "उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।"
भारद्वाज ने कहा, "यह सब आज की राजनीति का हिस्सा है। इन सब चीजों से मैं नहीं डरता।"
भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने दोनों वकीलों द्वारा लगाए गए आरोपों के सम्बंध में सरकार से सभी दस्तावेज देने को कहा है।
उन्होंने कहा, "मैंने सरकार से 20 जनवरी तक सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है लेकिन अभी तक मुझे दस्तावेज नहीं मिले हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications