पुंज लॉयड समूह को 645 करोड़ रुपये का ठेका
कम्पनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसे सबसे बड़ा ठेका पेट्रोलियम कम्पनी आक्सीडेंटल मुखजना ने ओमान में उसके तेल उत्पादन क्षेत्र में एक नए जल प्रसंस्करण संयंत्र के निर्माण और इंजीनियरिंग के लिए दिया है।
ओमान में कम्पनी की यह तीसरी परियोजना है और इसे 27 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है।
कम्पनी को दूसरा 271 करोड़ रुपये का ठेका इंडोनेशिया की कम्पनी पर्टेमिना से मिला है।
तीसरा 51 करोड़ रुपये का ठेका गेल इंडिया से 112 किलोमीटर की एक पाइपलाइन बिछाने तथा एक अन्य पाइपलान का विस्तार करने के लिए मिला है।
इन तीन ठेकों के साथ कम्पनी के पास 30 सितम्बर, 2010 की स्थिति में कुल 29,423 करोड़ रुपये का ठेका है, जिस पर काम किया जाना बाकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications