कश्मीर घाटी में सर्दी का असर बरकरार
श्रीनगर मौसम विभाग के अधिकारी ए.आर. जरगर ने आईएएनएस से बताया, "श्रीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"
उन्होंने बताया, "गुलमर्ग और पहलगाम में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 11.6 डिग्री और 11.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र के लेह में यह शून्य से 17 डिग्री सेल्सियस रहा और कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 18 डिग्री नीचे दर्ज किया।"
जरगर ने कहा कि आने वाले दो दिनों में घाटी में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उन्होंने कहा, "रात में बादल छाए रहने की संभावना है और इससे अगले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है।"
घाटी के अधिकतर शहरों में नलों में पानी जमने की वजह से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
श्रीनगर में रहने वाले 29 वर्षीय मुश्ताक अहमद ने बताया, "मैं सुबह जब नल के नीचे आग जला रहा था उसी दौरान जल आपूर्ति वाली पाइप फट गई। मुझे नया पाइप लगवाना होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications