छत्तीसगढ़ में 2 नक्सली गिरफ्तार
दंतेवाड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.आर.पी. काल्लुरी ने कहा, "दंतेवाड़ा जिले के किरांदुल में एक दवा की दुकान के मालिक अर्जुन सहित दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।"
काल्लुरी ने कहा कि अर्जुन की दुकान से पांच नक्सलियों द्वारा दवा की खेप ले जाने की मिली विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर बुधवार को कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि तीन नक्सली फरार होने में सफल रहे जबकि 30,000 रुपये की दवा के साथ दो को गिरफ्तार कर लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस दवा बेचने वाले और गिरफ्तार दोनों नक्सलियों से पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications