पंजाब में जाली नोट जब्त
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि एसओसी ने खुफिया जानकारी के आधार पर 14 जनवरी को सुखजीत सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया और उसके पास से 3.5 लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "सुखजीत से पूछताछ के आधार पर बुधवार को एक मकान पर छापेमारी की गई और 4.5 लाख रुपये के जाली नोट जब्त किए गए।"
उन्होंने बताया, "सभी 1,000 रुपये के नोट हैं। इसे देखकर जाली और असली नोट में अंतर जानना मुश्किल है।"
पुलिस अधिकारी ने बताया,"पाकिस्तान से तस्करी के जरिए जाली नोट लाए गए हैं। सुखजीत पाकिस्तानी तस्करों से जुड़ा हुआ था। इस मामले में उससे पूछताछ की जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications