सीडब्ल्यूजी आयोजन समिति के खिलाफ आस्ट्रेलियाई कम्पनी करेगी कानूनी कार्रवाई
सिडनी, 20 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में सम्पन्न हुए राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन और समापन समारोह की तैयारी करने वाली एक आस्ट्रेलियाई कम्पनी ने बकाया राशि के भुगतान को लेकर राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी)आयोजन समिति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी ।
वेबसाइट 'एबीसी डॉट नेट डॉट एयू' के मुताबिक आस्ट्रेलियाई कम्पनी बकाया राशि के भुगतान को लेकर खेल आयोजनकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।
खेलों के उद्घाटन और समापन समारोहों की तैयारी में प्रमुख भूमिका निभाने वाले रिक बिर्च ने कहा कि उन्हें पिछले साल तीन और 14 अक्टूबर को हुए आयोजन का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि दोनों समाराहों के लिए हमारी तरफ से 12 लोगों को रखा गया था जिसमें कोरियोग्राफरों के अलावा कार्यकारी निर्माता के रूप में खुद वह भी शामिल थे। इन सभी लोगों ने उद्घाटन और समापन समारोह को अच्छी तरह से सम्पन्न कराने के लिए काम किया था।
बिर्च ने कहा कि इस मामले में आयोजनकर्ताओं से सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा कि दिसम्बर महीने में आयोजन समिति के सचिव ललित भनोट का एक पत्र मिला था।
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक बिर्च आयोजन समिति से अपने बकाया धनराशि वापस लेने के लिए कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने अपने वकीलों को सम्बंधित दस्तावेज भी उपलब्ध करा दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications