सेवानिवृत्त शिक्षिका की बलात्कार के बाद हत्या, युवक गिरफ्तार
घटना टैगोर टाउन स्थित एलआईसी कॉलोनी की है, जहां बुधवार रात सेवानिवृत्त शिक्षिका सरनजीत कौर(70) की उनके पुराने नौकर अमर यादव(20) ने कथित तौर पर बलात्कार के बाद गला दबाकर हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक कौर शहर के ईश्वर शरण महिला इंटर कॉलेज की सेवानिवृत्त शिक्षिका थीं। वह अविविवाहित थीं और घर में अकेले रहती थीं।
इलाहाबाद के पुलिस उपाधीक्षक शंकर दत्त शुक्ला ने गुरूवार को संवाददाताओं को बताया कि हत्या के बाद आरोपी भागने वाला था तभी घर का काम करने वाली नौकरानी को आते देख वह दरवाजा अंदर से बंद करके छुप कर बैठ गया। नौकरानी ने दरवाजा बंद होने पर पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घर का दरवाजा तोड़कर देखा गया तो शक्षिकिा अपने बेडरूम में मृत पड़ी थी। जब पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली तो छत पर छुपा बैठा आरोपी पकड़ा गया।
शुक्ला ने कहा कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह लूटपाट के मकसद से नहीं आया था। शिक्षिका ने जब घटना के बारे में पुलिस को बताने की बात कही तो उसने उनकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी कुछ महीने पहले शिक्षिका के पास नौकरी कर चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications