तेलंगाना पर और विमर्श की जरूरत : प्रधानमंत्री
कैबिनेट में फेरबदल के बाद राष्ट्रपति भवन के बाहर उन्होंने पत्रकारों से कहा, "मुझे लगता है कि केंद्रीय गृह मंत्री ने आंध्र प्रदेश की राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक की थी।"
उन्होंने कहा, "राजनीतिक दलों के नेता वापस चले गए हैं और वे श्रीकृष्णा समिति की रिपोर्ट का अध्ययन करेंगे। इसके बाद इस मुद्दे पर बातचीत की जाएगी।"
पृथक तेलंगाना राज्य के लिए आंध्र प्रदेश के कुछ कांग्रेस सांसद और मंत्री केंद्र सरकार पर लगातार दबाव बनाए हुए हैं।
हाल ही में तेलंगाना क्षेत्र के कई कांग्रेस सांसद केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी से मिले और उनसे स्पष्ट रूप से कहा कि उनके पास पृथक तेलंगाना की मांग करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।
उनमें से कुछ नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि बजट सत्र में एक पृथक तेलंगाना राज्य के गठन के लिए विधेयक नहीं लाया जाता है तो वे अपने पदों से इस्तीफा दे देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications