निर्वाचन आयोग की टीम ने किया बंगाल के अशांत क्षेत्रों का दौरा
राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कानून एवं व्यवस्था का जायजा लेने के लिए टीम यहां पहुंची है।
दौरे के तीसरे दिन छह पर्यवेक्षकों ने स्वयं को दो समूहों में बांटकर हुगली जिले के आरामबाग, बर्दवान जिले के रैना और पूर्वी मिदनापुर जिले के हिंसाग्रस्त क्षेत्र खेजुरी का दौरा किया।
बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार राकेश और राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के उपनिदेशक जकी अहमद नंदीग्राम के निकट खेजुरी गए और जिलाधिकारी अर्चना एवं पुलिस अधीक्षक अशोक बिस्वास से क्षेत्र के स्थिति की जानकारी ली।
निर्वाचन आयोग की टीम में शामिल दोनों अधिकारी पिछड़े इलाकों में गए और उन्होंने वहां के लोगों से पूछा कि क्या उन्होंने पिछले चुनाव में मतदान किया था तथा यह भी पूछा कि क्या वे राजनीतिक संत्रास के पीड़ित हैं?
दौरे पर गई दूसरी टीम में शामिल झारखण्ड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एव व्यवस्था) डी.के. पाण्डेय और उड़ीसा के उप महानिरीक्षक (विशेष पूरक पुलिस) पी.एस. रणपिसे पहले रैना गए जहां पुलिस की गोलीबारी में दो लोग मारे गए हैं।
इसके बाद वे आरामबाग गए जहां सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और मुख्य विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पें हुई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications