पाकिस्तान में विस्फोट, 2 मरे

समाचार पत्र 'नेशन' की रिपोर्ट के मताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (अभियान) मोहम्मद एजाज खान ने बताया, "यह रिमोट से किया गया विस्फोट था, इसमें पांच किलों विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया।"

रिपोर्ट के अनुसार बम को एक गधा गाड़ी पर रखा गया था। इस विस्फोट में वहां से गुजरने वाले अजिजुर रहमान और एक अज्ञात व्यक्ति की जान चली गई और 14 अन्य लोग घायल हो गए।

विस्फोट के बाद घायलों को लेडी रिडींग अस्पताल ले जाया गया, जहां दो पीड़ितों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

खैबर पख्तूनख्वा के मंत्री बशीर अहमद बिल्लौर ने पत्रकारों को बताया कि विस्फोट लोगों में अशांति पैदा करने के लिए किया गया।

उन्होंने कहा कि आतंक के अभिशाप को खत्म करने के लिए सरकार द्वारा उठाए जाने वाले कदमों को कमजोर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+