सबरीमाला हादसा : सुषमा ने कहा, जांच नहीं, कार्रवाई हो
पुलुमेदू में शुक्रवार रात मची भगदड़ में 102 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। घटना स्थल का दौरा करने के बाद स्वराज ने पत्रकारों से कहा कि यह पूछताछ का समय नहीं है बल्कि हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने कहा, "मुझे और सरकार को कुछ रपटें मिली हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि सरकार हादसा रोकने के लिए सही कदम उठाने और अपना कर्तव्य निभाने में विफल रही है।"
राज्य स्तरीय शीर्ष पार्टी नेताओं के साथ स्वराज कोच्चि से सड़क मार्ग द्वारा घटना स्थल पहुंची।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications