'टर्मिनेटर' की वापसी
टर्मिनेटर के इस स्टार ने अभिनय की दुनिया को छोड़कर राजनीति में अपना ध्यान केंद्रित कर लिया था। रिपब्लिकन पार्टी के टिकट पर वह नवंबर 2003 में कैलीफोर्निया के गवर्नर चुने गए थे। इनका कार्यकाल जनवरी 2011 में समाप्त हो रहा है।
अर्नाल्ड ने बताया, "मैं फिलहाल तीन स्क्रिप्ट को काफी दिनों से पढ़ रहा हूं। इसमें एक स्क्रिप्ट ने बहुत प्रभावित किया है, जिसमें उन्हें एक बूढ़े सैनिक का किरदार निभाना है। इस फिल्म में उन्हें एक युद्ध को रोकने के लिए बच्चों के एक झुंड को मारने की आज्ञा मिलती है। लेकिन वह ऐसा नहीं करता है और उन्हें सुरक्षित जगह ले जाता है। यह स्क्रिप्ट सच्ची कहानी पर आधारित है।"
63 साल के इस अभिनेता ने स्वीकार किया कि एक्शन आधारित फिल्में करना उनके बस की बात अब नहीं रही है। भविष्य में भी अपने उम्र को देखकर वह भूमिका निभाने की कोशिश करेंगे। अर्नाल्ड का कहना है, "मैं स्पंज की तरह हूं जो सभी ज्ञान का ग्रहण कर लेता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications