हिंसा के चलते जम्मू एवं कश्मीर को हुआ भारी वित्तीय नुकसान
इस नुकसान में राज्य को पर्यटन क्षेत्र में हुआ नुकसान और कारोबारी गतिविधियों के बंद होने से राज्य को हुआ नुकसान शामिल नहीं है। विभिन्न समाचार संस्थानों के अनुसार कारोबारी गतिविधियों के बंद की वजह से राज्य को 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान विभिन्न कार्यालयों के बंद रहने, बिक्री कर और बिजली से होने वाली आय के न हासिल होने के कारण हुआ।
पिछले साल गर्मी के मौसम में इस हिंसा में 112 लोग मारे गए थे और सार्वजनिक सम्पत्तियों, पुलिस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों तथा सार्वजनिक वाहनों के साथ तोड़-फोड़ की गई थी।
अधिकारी ने कहा कि हिंसा के दौरान कर्मचारियों को उपद्रव ग्रस्त क्षेत्रों में कार्यालयों तक लाने और वापस ले जाने के लिए विशेष बस की व्यवस्था करनी पड़ी थी।
इन नुकसानों के अलावा राज्य को टूटी-फूटी सार्वजनिक सम्पत्तियों के पुनर्निमाण पर भी दोबारा खर्च करना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications