हिजबुल के 2 आतंकी बुधवार को न्यायालय में होंगे पेश
ज्ञात हो कि देहरादून पुलिस ने गत 11 दिसम्बर को इन दोनों आतंकियों को आईएमए के पीओपी से मात्र 12 घंटे पहले गिरफ्तार किया था। पुलिस ने हिजबुल के डिवीजनल कमांडर गुलाब नबी शेख और स्लीपर सेल तनवीर को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
चार दिनों तक खुफिया एजेंसी और पुलिस ने उनसे पूछताछ की लेकिन उन्हें कुछ भी हासिल नहीं हुआ। इसके बाद जम्मू एवं कश्मीर पुलिस दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर जम्मू ले गई। इनसे पूछताछ के बाद जंगल में छुपाए गए हथियार बरामद किए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जी.एस. मतरेलिया ने बताया कि आतंकियों को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। उन्होंने बताया कि आतंकियों की निशानदेही पर जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications