जालसाजी करने पर मायावती ने मंत्री को हटाया
सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया, "दोहरे के पास भूमि संरक्षण एवं जल संसाधन का मंत्रालय था। उनके पास से कृषि मंत्रालय का फर्जी दस्तावेज पाया गया है। उन्होंने कृषि अधिकारियों पर अपना प्रभाव जमाने और उनसे अनुचित एहसान लेने के लिए यह जालसाजी का काम किया है।"
उन्होंने कहा, "मंत्री पर यह भी आरोप है कि उन्होंने सरकारी धन का गबन किया और कोष का दुरूपयोग किया।"
प्रवक्ता ने बताया, "मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल से उन्हें हटाने के लिए अपनी सिफारिश राज्यपाल बी.एल. जोशी के पास भेज दी है। उन्होंने राज्यपाल से मंत्री को हटाने के लिए शीघ्र आदेश जारी करने के लिए कहा है।"
समझा जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने यह कार्रवाई बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications