अलागिरी डीएमके में पद स्वीकारने को तैयार
अलागिरी इस प्रश्न का जवाब दे रहे थे कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यदि डीएमके में उन्हें कोई बड़ा पद संभालने की जिम्मेदारी दी जाएगी तो क्या वह उसे स्वीकार करेंगे? अलागिरी डीएमके के दक्षिणी क्षेत्र के संगठन सचिव भी हैं।
पार्टी के पद से इस्तीफा देने सम्बंधी खबर का सीधा जवाब देने से बचते हुए अलागिरी ने कहा कि इस सवाल का जवाब डीएमके प्रमुख एवं मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि दे चुके हैं।
इससे पहले इसी माह करुणानिधि ने अपने बड़े बेटे के पार्टी पद से इस्तीफे की मीडिया में आई खबर का खंडन किया था।
गौरतलब है कि पिछले दिनों मीडिया में खबर आई थी कि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले पर पार्टी से मतभेद के कारण अलागिरी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल और डीएमके के दक्षिणी क्षेत्र के संगठन सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है।
अलागिरी ने इससे भी इंकार किया कि उन्होंने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में कथित संलिप्ता के आरोप लगने के बाद पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की पार्टी से मांग की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications