उमर ने की सोनिया से मुलाकात

जम्मू में एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने राज्य की आर्थिक और राजनीति क्षेत्र की ताजा स्थिति पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने अन्य मामलों पर भी विचार किया।

उन्होंने गठबंधन सरकार के क्रियाकलाप पर भी बात की और संतोष जताया।

सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री को राज्य में विकास कार्यक्रम को जारी रखने और गठबंधन सरकार को मजबूत बनाए रखने में सहयोग जारी रखने का भरोसा दिलाया।

अब्दुल्ला ने रोजगार बढ़ाने के सरकार के प्रयास के लिए गांधी की भी सराहना की और राज्य में युवाओं के बेहतर भविष्य निर्माण में उनसे सहयोग मांगा।

बातचीत में अब्दुल्ला ने राज्य की दो साल पुरानी सरकार में सम्भावित फेरबदल पर भी बात की।

अब्दुल्ला केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम से मुलाकात के सिलसिले में दिल्ली में थे। उल्लेखनीय है कि पिछले साल कश्मीर घाटी में हिंसक घटनाओं के थमने के बाद अब भाजपा की आगामी कश्मीर यात्रा की योजना से राज्य सरकार सहमी हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+