प्रधानमंत्री का मंत्रिपरिषद के व्यापक विस्तार का वादा (लीड-1)
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)-द्वितीय के कार्यकाल में पहली बार मंत्रिपरिषद में किए गए फेरबदल के बाद सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "यह मामूली फरबदल है। अगली बार हम व्यापक विस्तार करेंगे।"
प्रधानमंत्री राष्ट्रपति भवन में हुए संक्षिप्त शपथ ग्रहण समारोह में छह मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने के बाद संवाददाताओं के एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
बुधवार को मंत्रिपरिषद में किए गए फेरबदल में तीन राज्यमंत्रियों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है और तीन नए राज्यमंत्रियों को शामिल किया गया है। चर्चा है कि भ्रष्टाचार और नाकामियों के आरोपों से घिरी 19 महीने पुरानी केंद्र सरकार ने अपनी छवि सुधारने की उम्मीद से इस फेरबदल को अंजाम दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications