तिकोना की होगी एचसीएल इनफिनेट
कम्पनी ने एक बयान जारी कर कहा कि एचसीएल इनफोसिस्टम अपना ध्यान मुख्य कारोबार और कुछ पूर्व निर्धारित क्षेत्रों पर लगाना चाहती है।
सहायक कम्पनी की बिक्री को हालांकि शेयर बाजार नियामक की अनुमति मिलना आवश्यक होगा।
एचसीएल इनफोसिस्टम ने पिछले कुछ महीनों में अपनी भौगोलिक विस्तार की रणनीति के तहत दो अधिग्रहण भी किए हैं।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में कम्पनी के शेयर 0.18 फीसदी गिरावट के साथ 108.75 रुपये पर कारोबार करते देखे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications