कैगा-4 परमाणु ऊर्जा संयंत्र दक्षिणी ग्रिड से जुड़ा
भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड के एक अधिकारी ने कहा कि केजीएस-4 की 220 मेगावॉट विद्युत उत्पादन को जोड़े जाने के बाद देश में कुल परमाणु विद्युत उत्पादन क्षमता 4,780 मेगावॉट हो गई है।
इसके अलावा केजीएस की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़कर 880 मेगावॉट हो गई है। कर्नाटक के उत्तर कन्नड जिले में स्थित यह परमाणु संयंत्र महाराष्ट्र के तारापुर (1,400 मेगावॉट) और राजस्थान के रावतभाटा (1,180 मेगावॉट) के बाद देश का तीसरा बड़ा सबसे बड़ा ऊर्जा संयंत्र है।
ईंधन के रूप में स्वदेशी यूरेनियम का उपयोग करने वाले कैगा-4 संयंत्र से आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पांडिचेरी को बिजली आपूर्ति की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications