प्रधानमंत्री ने मार्च तक मूल्यों में स्थिरता का भरोसा दिया
मंत्रिपरिषद में फेरबदल करने के बाद प्रधानमंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मैं भविष्य वक्ता नहीं हूं, लेकिन मुझे विश्वास है कि मूल्यों पर नियंत्रण कर लिया जाएगा।"
उन्होंने कहा, "हम मार्च तक मूल्य में स्थिरता लाने में सफल रहेंगे।"
प्रधानमंत्री का बयान विपक्षियों द्वारा लगातार महंगाई का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर किए जा रहे हमले के बीच आया है।
दिसम्बर में जहां महंगाई दर बढ़कर 8.43 फीसदी हो गई है, वहीं एक जनवरी को समाप्त सप्ताह में खाद्य महंगाई दर थोड़ा घटकर 16.91 फीसदी पर बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications