किसान की हत्या कर 22 लाख रुपये लूट लिए
पुलिस ने बताया कि धानी बब्बनपुर गांव के रहने वाले भीम सिंह जमीन बेच कर लौट रहे थे तभी बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना के वक्त उनके दोनों बेटे गुरसेवक सिंह और जसबीर सिंह साथ में थे।
जांच अधिकारी कपिल सीहग ने बताया,"भीम सिंह जमीन बेचने के बाद लगभग 22 लाख रुपये लेकर अपने दोनों बेटों के साथ एक कार से लौट रहे थे। लगभग छह अज्ञात युवकों ने उनके रास्ते को रोका और गोली मार कर कर उनके बेटे से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।"
उन्होंने ने बताया, "छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया गया है। घटना में किसी जानने वाला का हाथ हो सकता है। हम भीम और उनके दोनों बेटों के कॉल विवरण की जांच कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications