बिहार का नक्सली उप्र में गिरफ्तार

बुधवार को नक्सली पंकज उर्फ चुनमुन (35 वर्ष) को जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। उसके पास से एके-47 के 40 कारतूस और इंसास रायफल के 50 कारतूस जब्त किए गए।

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक लल्लन राय ने संवाददाताओं को बताया कि पकड़ा गया नक्सली बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला है और उसके खिलाफ वहां के विभिन्न थानों में करीब दस आपराधिक मामले दर्ज हैं।

राय ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि चुनमुन बिहार में नक्सिलयों के जोनल कमांडर मुन्ना विश्वकर्मा के गिरोह का सक्रिय सदस्य है।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि पकड़ा गया नक्सली इलाके की रेकी करके यहां के अपने स्थानीय साथियों को कारतूस मुहैया कराने के मकसद से आया था।

पकड़े गए नक्सली से पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के अधिकारी गहन पूछताछ कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+